Rohtak News: खिड़वाली फायरिंग केस में गांव के ही युवक ने उपलब्ध कराए थे हथियार Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। खिड़वाली गांव के नवीन पर फायरिंग के मामले में शूटर काे गांव के युवक मनीष ने हथियार उपलब्ध कराए थे। अपराध जांच शाखा द्वितीय की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर रही है। तीन आरोपियों दीपक, रितिक व गौरव को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि सात फरवरी को खिड़वाली निवासी अनिरुद्ध ने शिकायत दी थी उनका भाई नवीन शाम पांच बजे घर आया। बोला-दीपक उर्फ कमांडो, विकास उर्फ ढीला से कहासुनी हो गई थी। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

थोड़ी देर बाद जब नवीन बाइक पर बाबा ज्ञानदास के मंदिर की तरफ जा रहे थे, तभी कार सवार दीपक, विकास, रितिक व अरुण व अन्य ने नवीन पर फायरिंग कर दी। नवीन ने बचने का प्रयास किया लेकिन छर्रे लगने से घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गांव के युवक मनीष ने उनको हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

[ad_2]
Rohtak News: खिड़वाली फायरिंग केस में गांव के ही युवक ने उपलब्ध कराए थे हथियार