Rohtak News: एक साल से नहीं हुआ डीजल का भुगतानरोडवेज बसें कार्यक्रम में लगाने से यात्री परेशान Latest Haryana News

[ad_1]




रोहतक। रोडवेज की 16 बसों को शहर में वीरवार को आयोजित जिलास्तरीय नारी शक्ति वंदन पैदल यात्रा में लगाने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज बसों में वीरवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कार्यक्रम का कॉर्डिनेटर बनाया गया और उन्हें बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। बसों के कार्यक्रम में लगाए जाने से महम व सोनीपत मार्ग पर आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई लेकिन रूटीन बसें न मिलने से लोग परेशान दिखे। यात्री सुरेंद्र मदीना ने बताया कि रोडवेज के कई कर्मचारी अग्निशमन विभाग की ड्यूटी में लगा दिए गए थे। इससे बस संचालन पहले से ही प्रभावित था, ऊपर से 16 बसों को कार्यक्रम में भेजने से हालात बिगड़ गए। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: एक साल से नहीं हुआ डीजल का भुगतानरोडवेज बसें कार्यक्रम में लगाने से यात्री परेशान