Rohtak News: अब रोहतक से दिल्ली आईएसबीटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। रोहतक से दिल्ली आईएसबीटी तक अब इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) की ओर से शुक्रवार को बसें शुरू कर दी हैं जिसमें ये बसें रोहतक बस स्टैंड से दिन में 10 टाइम रोहतक-दिल्ली के बीच चलेंगी। डीटीसी की ओर से दिल्ली व रोहतक 3 इलेक्ट्रिक व 2 सीएनजी बसों का संचालन किया है। इनमें एसी और नॉन एसी बसें शामिल हैं।

रोडवेज संस्थान प्रबंधक ने बताया कि रोहतक से दिल्ली की ओर से संचालित इन बसों को समय दे दिया गया है। बस स्टैंड पर सुबह 9:24 बजे से डीटीसी की इन बसों का संचालन शुरू किया जाएगा जबकि देर रात 8 बजे अंतिम बस चलेगी।


बूथ संख्या एक से होगा बसों का संचालन

रोडवेज संस्थान प्रबंधन हंसराज ने बताया कि बूथ संख्या एक से सुबह 9:24 से 11 बजे तक तीन बस प्रतिदिन दिल्ली की ओर रवाना होगी। दोपहर 12:35 व 1:30 बजे भी स्टैंड से चलेंगी। शाम 4 बजे के बाद से आठ बजे तक पांच टाइम बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इन बसों में दिल्ली की ओर आने-वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। एसी बस में करीब 119 रुपये व नॉन एसी बस में करीब 80 रुपये किराया निर्धारित किया है।

[ad_2]
Rohtak News: अब रोहतक से दिल्ली आईएसबीटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी