Rohtak News: अनमोल ने किया सबसे अच्छा समाचार वाचन Latest Haryana News

[ad_1]


13सीटीके15-श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में समाचार वाचन प्रतियोगिता में मौजूद ​शिक्षक व विद्य

रोहतक। श्रीलाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में हिंदी विभाग की ओर से वीरवार को समाचार वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल, द्वितीय स्थान स्नेहा, तृतीय स्थान हर्षिता व सांत्वना पुरस्कार तान्या ने प्राप्त किया। डॉ. अंजू देशवाल ने कहा कि समाचार का मकसद लोगों को सूचित करना व शिक्षित करना होता है। समाचारों से लोगों को महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। इससे वह अपने जीवन के बारे में सही फैसले ले सकते हैं। समाचार समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक तस्वीर को आकार प्रदान करते हैं। किरण देवी मंच संचालन करते हुए कहा कि समाचार लोगों और दुनिया के बीच संचार का सबसे बड़ा साधन है। इसके अलावा ज्ञान का एक बड़ा माध्यम भी है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: अनमोल ने किया सबसे अच्छा समाचार वाचन