Rohtak News: स्टेशन पर 72 घंटे से ज्यादा समय वाहन पार्क करने पर होगी एफआईआर Latest Haryana News

[ad_1]

राहतक। सुरक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट मोड में है। रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की ओर से जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन पर यात्रियों के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। यही नहीं सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन की पार्किंग में 72 घंटे से अधिक कोई वाहन खड़ा होगा तो उस पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। रूटीन कार्य के तहत रविवार को जीआरपी की ओर से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर व पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की गई।

जीआरपी थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की ओर से यात्रियों की सुरक्षा में निरंतर चेकिंग की जा रही है। रेलवे व मुख्यालय के निर्देशन पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे व मुख्यालय से निर्देश मिला कि स्टेशन परिसर में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 72 घंटे से अधिक समय तक पार्क किए गए वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज की जाए।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति या किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि की सूचना नहीं आई है।

[ad_2]
Rohtak News: स्टेशन पर 72 घंटे से ज्यादा समय वाहन पार्क करने पर होगी एफआईआर