[ad_1]
महम। हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश के कई इलाकों में आई बाढ़ और खेतों में जलभराव से निपटने में सहयोग देने वाली संस्थाओं और स्वयंसेवकों को रविवार को महम चौबीसी के चबूतरे पर सम्मानित किया गया। यहां आयोजित मानव सम्मान समारोह की अध्यक्षता महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार ने की।
कार्यक्रम में विभिन्न खापों के चौधरी, सरपंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। खाप की ओर से सतलोक आश्रम सहित उन संस्थाओं को स्मृति चिह्न और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने किसानों के खेतों से पानी निकालने में मदद की थी। गांव फरमाणा, भैणी सुरजन, भैणी भैरो, किशनगढ़ बहलबा, निंदाना और सैमाण समेत दर्जनों गांवों के हजारों एकड़ खेतों में जलभराव हुआ था जहां इन संस्थाओं ने राहत कार्य चलाया।
समारोह में खाप सचिव रामफल राठी, तपा प्रधान महावीर गोयत, बहलबा के सरपंच सतपाल अहलावत, भीम पहलवान, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, सिवाड़ा के सरपंच नरेंद्र नंबरदार, जैन तंवर मलिक, कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, चंद्रपाल और हुड्डा खाप प्रतिनिधि राजसिंह हुड्डा ने संबोधित किया और आपसी सहयोग की सराहना की।
संवाद
फोटो 01: महम में रविवार को आयोजित मानव सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न व पगड़ी भेंट करते खाप सदस– फोटो : katra news
[ad_2]
Rohtak News: बाढ़ राहत में आगे आए किसानों के सहयोगी महम चौबीसी खाप के चबूतरे पर सम्मानित



