in

Rohtak News: पिंक बूथ पर युवतियों ने ली सेल्फी, 835 वोट पोल हुए Latest Haryana News

Rohtak News: पिंक बूथ पर युवतियों ने ली सेल्फी, 835 वोट पोल हुए  Latest Haryana News
#

[ad_1]

#

रोहतक। विधानसभा चुनाव में दूसरी बार प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए पिंक बूथ की व्यवस्था की गई। यह पिंक बूथ महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं के साथ युवतियों ने भी बढ़चढ़ कर अपने मत का प्रयोग किया। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंक बूथ पर मॉक ड्रिल किया गया। उसके बाद अन्य तैयारियां भी पूर्ण की गई। सुबह सात बजकर पांच मिनट पर परिवार के साथ पहुंची महिला ने अपना वोट डाला।

Trending Videos

सुबह साढ़े नौ बजे तक यह प्रक्रिया बिल्कुल धीमी गति से चलती रही। दस बजे के बाद पिंक बूथ पर महिलाओं की काफी भीड़ नजर आई। वहीं, पहली बार अपने मत का प्रयोग करके आने वाली युवतियों ने वोट डालने के बाद बूथ के बाहर सेल्फियां ली। बारह बजे तक पिंक बूथ पर 302 वोट पोल हुई और चार बजे तक यह आंकड़ा 413 के करीब पहुंचा है। यहां कुल 835 वोट हैं। सेक्टर 14 में बने पिंक बूथ नंबर 25 पर वोट डालने वालों में सुबह कोई उत्सुकता नहीं दिखी। 12 बजे भीड़ रही। उसके बाद एक बजे के बाद फिर से कोई-कोई ही वोट डालने के लिए आता जाता रहा। उसके बाद चार बजे फिर से लोगों में वोट डालने की उत्सुकता दिखी।

बॉक्स

सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। सरकार में बदलाव चाहते हैं। हर फील्ड में विकास की आवश्यकता है। पिछले दस सालों में विकास नहीं हुआ है। अब सरकार में बदलाव होगा तो उम्मीद है विकास होगा।

-कशिश सांगवान, सनसिटी

सबको अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। एक वोट से ही हार जीत का फैसला होता है। सरकार के जरिए ही हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।

-कविता, सनसिटी

#

[ad_2]
Rohtak News: पिंक बूथ पर युवतियों ने ली सेल्फी, 835 वोट पोल हुए

#
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:  इंडिगो एयरलाइन का सर्वर 6 घंटे बाद ठीक हुआ, सितंबर में वेज थाली की कीमत 11% बढ़ी Business News & Hub

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं: इंडिगो एयरलाइन का सर्वर 6 घंटे बाद ठीक हुआ, सितंबर में वेज थाली की कीमत 11% बढ़ी Business News & Hub

Rohtak News: कांग्रेस प्रत्याशी के पिता व पूर्व विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, हजपा प्रत्याशी व पीएसओ के कपड़े फटे  Latest Haryana News

Rohtak News: कांग्रेस प्रत्याशी के पिता व पूर्व विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, हजपा प्रत्याशी व पीएसओ के कपड़े फटे Latest Haryana News