माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की जिला कमेटी का त्रिवार्षिक चुनाव बीएंडआर मैकेनिकल वर्कशाप परिसर में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, प्रचार सचिव पुरुषोतम कौशिक, कार्यालय सचिव राजकुमार सैनी, प्रैस सचिव जयभगवान अहलावत, प्रैस सचिव कर्ण सिंह सरोहा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें जिला कमेटी की तरफ से जिला प्रधान राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, कार्यालय सचिव रामविलास चैपड़ा व पब्लिक हैल्थ महम से सतीश पुनिया, मुकेश धमीजा, बी एंड आर मैकेनिकल से नरेंद्र ने भाग लिया। चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान – अनिल बल्हारा, सचिव -सज्जन सिंह, कैशियर – विनय रोहिल्ला, उपप्रधान – कर्ण सिंह सरोहा , कार्यालय सचिव – दलेल धनखड़, प्रैस सचिव – नवनीत को चुना गया। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ सांपला से कर्मवीर, शहरी, मुकेश धमीजा, सत्यनारायण भोला, सुरेश महम, मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
.