[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाए और सी-विजिल या 1950 पर आने वाली शिकायतों का निराकरण समय से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) पर आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए 100 मिनट के अंदर-अंदर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें और इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आए तो उस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मामले का निपटारा करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद, नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ व बीडीपीओ इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।
[ad_2]
Rewari News: सी-विजिल एप पर होगा शिकायतों का निराकरण



