Rewari News: राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने महेश Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

Updated Sun, 11 May 2025 12:55 AM IST


फोटो : 9राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनने पर सीए महेश गोयल खुशी जाहिर


loader

Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। सीए महेश गोयल को राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन दिल्ली में संघ के मुख्य संरक्षक सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने किया।

सीए महेश गोयल ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन लाल गोयल का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी मदन लाल गोयल, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अंकित लोहिया व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। महेश गोयल ने कहा कि सभी ट्रेड एसोसिएशन को एक छत के नीचे लाना उनका उद्देश्य है। ट्रेड एसोसिएशन को एक कर ही व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जा सकता है। संघ केंद्र और प्रदेश सरकार तक ट्रेड एसोसिएशन की समस्याओं को पहुंचाएगा और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचाएगा।

[ad_2]
Rewari News: राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने महेश