in

Rewari News: मुख्यमंत्री आज राव तुलाराम स्टेडियम में फहराएंगे झंडा Latest Haryana News

Rewari News: मुख्यमंत्री आज राव तुलाराम स्टेडियम में फहराएंगे झंडा  Latest Haryana News

[ad_1]

#

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

Updated Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST

Chief Minister will hoist the flag at Rao Tularam Stadium today



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में रविवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वह परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंच संचालन साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया करेेंगे। इस दौरान सीएम वर्चुअल रूप से हरियाणा के 4 शहरों अंबाला, सोनीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। सभी बसें रोडवेज डिपो पर पहुंच गई हैं। इनका ट्रायल भी शुक्रवार को किया गया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेवाड़ी से प्रयागराज के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की अंत्योदय व जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर गृह विभाग की ओर से ड्रिल और हरियाणा पुलिस के जवानों की ओर से मोटर साइकिल पर हैरतअंगेज करने वाले अनोखे करतब दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

[ad_2]
Rewari News: मुख्यमंत्री आज राव तुलाराम स्टेडियम में फहराएंगे झंडा

Rewari News: आज दोपहर डेढ़ बजे बाद एनएच-48 पर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ खुलेगा रूट  Latest Haryana News

Rewari News: आज दोपहर डेढ़ बजे बाद एनएच-48 पर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ खुलेगा रूट Latest Haryana News

संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व : एडीसी  Latest Haryana News

संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व : एडीसी Latest Haryana News