[ad_1]
फोटो : 12रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी का एक शिष्टमंडल उपायुक्त अभिषेक मीणा के साथ विभिन मुद्दों पर मुलाकात करने के लिए पहुंचा। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि पिछले दिनों तहसील में ताला लगाया गया था। फिर प्रशासन के साथ मीटिंग ली गई, लेकिन किसान मजदूर की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।
भावांतर का पैसा भी नहीं मिला और न ही क्षतिपूर्ति का कोई क्लेम मिला। 2023 का कपास और बाजरा का भी क्लेम नही मिला है। किसान भवन में एक स्टोर रूम बनाया गया है, उसके बारे में भी चर्चा की गई और जो पिछले दिनों किसानों की गिरफ्तारी की गई उन को भी उपायुक्त से अवगत कराया गया। डीसी ने कहा कि हम इनकी जांच कराएंगे। उपायुक्त ने कहा है कि आगे कभी भी मुख्यमंत्री रेवाड़ी आएंगे तो किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाई जाएगी। इस मौके पर प्रधान समय सिंह, राजेंद्र कुमार गुड़ियानी, राजबीर, सिसराम गोकलपुर, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, श्याम सुंदर थानेदार और अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।
[ad_2]
Rewari News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने उपायुक्त से की मुलाकात


