{“_id”:”6946f816b93c21ad7a0071dc”,”slug”:”applications-for-phd-programs-will-be-accepted-until-the-30th-rewari-news-c-198-1-rew1001-230729-2025-12-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: पीएचडी के लिए आवेदन 30 तक होंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:55 AM IST
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक विभागों में सत्र 2025-26 के पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 1 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी एवं 2 जनवरी को परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा। प्रथम मेरिट लिस्ट 5 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 6 जनवरी 2026 को होगी। पीएचडी में प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी विषयों के पाठ्यक्रम, सीटों का विवरण एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rewari News: पीएचडी के लिए आवेदन 30 तक होंगे