in

Rewari News: नगर पालिका की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार Latest Haryana News

Rewari News: नगर पालिका की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार  Latest Haryana News

[ad_1]

फोटो: 27मीटिंग के लिए पहुंचे कुछ पार्षद। संवाद
– फोटो : आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

बावल। छह महीने बाद मंगलवार को बुलाई गई नगर पालिका बावल की बैठक में विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए। आठ पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।

नगर पालिका के उप प्रधान अर्जुन चौकचौकन ने कहा कि आठ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया है। बैठक में केवल तीन ही पार्षद पहुंचे थे जिसमें उनके अलावा पार्षद रमेश, प्रतिनिधि दीपक शामिल रहे। बैठक में विकास कार्यों को लेकर आवाज उठाई गई। पार्षदों ने नगर पालिका के प्रधान पर मनमर्जी से कार्य करने का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि इसके चलते शहर में विकास कार्य ठप हो रहा है। पार्षदों ने कहा कि 6 महीने बाद यह बैठक बुलाई गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि अध्यक्ष विकास को लेकर वह गंभीर नहीं हैं। मौजूदा समय में शहर में क्रॉसिंग टूटे हुए हैं। बंदर उत्पात मचा रहे हैं। शहर में सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। मगर इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है अगर जिम्मेदारी लेगा तो कौन लेगा।

पार्षदों ने कहा कि 2013 में नगर पालिका ने चहारदीारी कराई थी। 2018 में यहां ज्योतिबा फुले के नाम से पार्क उद्घाटन किया गया। सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में ज्योतिबा फुले और चौधरी छोटू राम के नाम से पार्क बनाया जाना है, महापुरुषों के नाम बनने वाले पार्क में ठंडे बस्ते में चला गया है।

विकास को लेकर सवाल उठाती है जनता

पार्षद रमेश ने बताया कि नगर पालिका की बैठक में रखे गए एजेंडे पर काम ही नहीं होता है। इसके कारण बैठक में जाने का कोई भी फायदा नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी के चलते पार्षदों की सुनी नहीं जाती है। इसी वजह से मीटिंग का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता हमसे सवाल करती है कि अभी तक क्या कार्य हुआ। वार्ड नंबर 6 पार्षद देवेंद्र ने बताया कि अभी तक कोई भी काम नहीं हो पाया, इससे काफी परेशानी होती है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद– फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

[ad_2]
Rewari News: नगर पालिका की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार

Hisar News: जिगर के टुकड़ों के शव लेकर गांव रवाना हुए परिजन  Latest Haryana News

Hisar News: जिगर के टुकड़ों के शव लेकर गांव रवाना हुए परिजन Latest Haryana News

Hisar News: पांच माह से रिसोल टायरों पर जोखिम भरा सफर कर रहे यात्री  Latest Haryana News

Hisar News: पांच माह से रिसोल टायरों पर जोखिम भरा सफर कर रहे यात्री Latest Haryana News