[ad_1]
धारूहेड़ा। कस्बे में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालु और आयोजन समितियां मिलकर पर्व को भव्य रूप देने में जुटी हुई हैं। संतोष कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में छठ घाटों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
धारूहेड़ा में 20 से अधिक स्थानों पर छठ घाट बनाए जा रहे हैं जहां श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। समितियां पूजा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही हैं।
इस वर्ष छठ पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ व्रत की तैयारी में जुटी हैं और बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी भी जोरों पर है।
[ad_2]
Rewari News: धारूहेड़ा में छठ पूजा के लिए 20 से अधिक घाट बनाए जा रहे



