[ad_1]
फोटो : 09जाटूसाना थाना प्रभारी लोगों से बातचीत करते हुए। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना की निरीक्षक सीमा कुमारी ने मंगलवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक कर अपराध से बचाव की जानकारी दी। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। गांव में ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिए।
सीमा कुमारी ने पॉक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम आदि के बारे जानकारी दी। कहा कि सर्दी के मौसम में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांव में ठीकरी पहरा लगाना जरूरी है। प्रबंधक थाना जाटूसाना ने बताया कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
[ad_2]
Rewari News: थाना प्रभारी ने गांव में ठीकरी पहरा लगाने के दिए निर्देश



