Rewari News: टूटी सड़क से धूल-धूल जीवन Latest Haryana News

[ad_1]

रेवाड़ी। गांव मांढया खुर्द के ग्रामीण इन दिनों टूटे हुए रास्ते और उड़ती धूल से परेशान हैं। रेवाड़ी से कोसली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग गांव के बीच से होकर जाती है जो कई माह से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़े हुए हिस्सों के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है वहीं सड़क किनारे रहने वाले परिवारों का जीवन भी धूल और मिट्टी से दूभर हो गया है।

गांव के पूर्व सरपंच बिजेंद्र कुमार ने बताया कि टूटे हुए सड़क मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं जिससे उड़ती धूल सीधे लोगों के घरों तक पहुंचती है। इसका असर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद अभी तक प्रशासन व संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीण होशियार सिंह, प्रकाशचंद, अजय सिंह, मास्टर जसवंत सिंह, अजय कुमार, यशवंत, अरविंद कुमार, ईश्वर नंबरदार और रामकुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले इस समस्या के समाधान के लिए मुलाकात भी की थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ भर जाता है और अब सूखे मौसम में धूल का बवंडर उठता है। ऐसे में छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने विधायक अनिल कुमार और जिला उपायुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए और गड्ढों को भरा जाए ताकि राहत मिल सके।

[ad_2]
Rewari News: टूटी सड़क से धूल-धूल जीवन