[ad_1]
{“_id”:”69863fb3e9b0c287970dc07c”,”slug”:”accused-of-cheating-in-the-name-of-online-trading-arrested-rewari-news-c-197-1-snp1003-149243-2026-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सोनीपत। राई थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुरी फिलहाल बुध विहार निवासी लोकेश है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।जम्मू-कश्मीर फिलहाल सोनीपत निवासी युवती ने 31 अगस्त 2025 को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब के नाम से संदेश आया था जिसमें खुद को टाइम्स इंटरनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया था।चार टास्क के बाद ट्रेडिंग के जरिए अधिक कमाई का झांसा देकर कुल 3 लाख 74 हजार 320 रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने लोकेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
[ad_2]
Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा




