Rewari News: एनजीटी की सख्ती के बाद 1.12 करोड़ से होगा जोहड़ का जीर्णोद्धार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। एनजीटी कोर्ट की सख्ती के बाद 1 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से धारूहेड़ा के गांव खरखड़ा में स्थित जोहड़ का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी लगा दिया गया है।

16 अगस्त को हुई सुनवाई के बाद एनजीटी के आदेश में उल्लेख किया गया है कि 14 अगस्त 2024 को प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट में हरियाणा पोंड और वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एचपीडब्ल्यूएमए) ने जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी किया है। हालांकि, टेंडर के तहत होने वाले कार्यों के विवरण को उजागर नहीं किया गया था।

इसके लिए कोर्ट ने एचपीडब्ल्यूएमए को निर्देश दिया है कि वह कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विवरण को सार्वजनिक करें। साथ ही एनजीटी ने जोर देकर कहा कि इस काम के लिए पंचायत से कोई फंड नहीं लिया जाएगा और एचपीडब्ल्यूएमए को फंडिंग के स्रोत का खुलासा करने का भी निर्देश दिया गया है।

एनजीटी ने इस प्रोजेक्ट पर पहले से खर्च किए गए 37.71 लाख रुपये की रिपोर्ट को भी कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एनजीटी कोर्ट की सख्ती के बाद पोंड अथॉरिटी हरियाणा ने स्पष्ट किया है कि जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन खर्चों का वहन भी पोंड अथॉरिटी ही करेगी। जोहड़ की सफाई, प्रदूषित पानी के निस्तारण, पाइपलाइन की मरम्मत के कार्य होंगे। जोहड़ के पुननिर्माण से स्वच्छ जल स्रोत मिलेगा। ो

[ad_2]
Rewari News: एनजीटी की सख्ती के बाद 1.12 करोड़ से होगा जोहड़ का जीर्णोद्धार