Rewari News: एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

Updated Tue, 13 Aug 2024 01:01 AM IST


फोटो: 11रेवाड़ी। ​शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान करती एडीसी अनुपमा अंजलि। स्रोत: प्र

Trending Videos



रेवाड़ी जिला के लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को एडीसी अनुपमा अंजलि ने समाधान शिविर में जनशिकायनें सुनीं। शिविर में करीब 20 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। उडीसी ने शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करवाया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Trending Videos

एडीसी ने समाधान शिविर में आने वाले लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी रूप से प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान करने में देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर से आमजन की समस्याओं का निवारण करने में प्रशासन कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक आमजन अपनी-अपनी लिखित शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं को पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारिक आय, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उनका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

[ad_2]
Rewari News: एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं