in

Rewari News: एचकेआरएन के माध्यम से जिले को मिले 33 कंडक्टर Latest Haryana News

Rewari News: एचकेआरएन के माध्यम से जिले को मिले 33 कंडक्टर  Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो : 20रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड ने रेवाड़ी डिपो में कंडक्टर पद के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें रेवाड़ी जिले को 33 कंडक्टर मिले हैं। लंबे समय से कंडक्टर की मांग की जा रही थी।

हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग की ओर से एचकेआरएन के माध्यम से 804 कंडक्टरों की भर्ती की है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय की ओर से सभी डिपो की मांग अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया था। कंडक्टरों की भर्ती के बाद स्टाफ की कमी झेलने के दौरान प्रभावित रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही नेशनल, स्टेट, जिला व ग्रामीण स्तर पर परिवहन सुविधाओं में भी इजाफा होगा। बता दें कि हरियाणा रोडवेज में स्टाफ की कमी के चलते अनेक खासकर स्टेट व ग्रामीण रूटों पर बसों की सही तरीके से संचालन नहीं हो पा रहा था। यही कारण है कि कई डिपों में बसें होने के बाद भी स्टाफ के अभाव में रूटों पर नहीं भेजा जा रहा था। परिवहन विभाग ने 22 डिपुओं के महाप्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए कंडक्टरों की एचकेआरएन के माध्यम से भर्ती बारे पत्र 27 जून 2024 के माध्यम से संख्या अनुसार कंडक्टरों की होने वाली भर्ती की सूचना भेजी थी। रोडवेज विभाग में कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद बसों के पहले की अपेक्षा ज्यादा रूटों पर संचालन किया जा सकेगा।

यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि काम पक्का है तो कर्मचारी कच्चे क्यों भर्ती किए जा रहे हैं। यूनियन इस भर्ती का विरोध करती है और पक्की भर्ती की मांग करती है। साथ ही कहा कि स्थाई कर्मचारियों की भर्ती होने से जनता को स्थाई व बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

[ad_2]
Rewari News: एचकेआरएन के माध्यम से जिले को मिले 33 कंडक्टर

Apple का बड़ा फैसला! इन देशों में रोक दी iPhone 14 समेत 3 मॉडल्स की बिक्री, जानिए वजह Today Tech News

Apple का बड़ा फैसला! इन देशों में रोक दी iPhone 14 समेत 3 मॉडल्स की बिक्री, जानिए वजह Today Tech News

Rewari News: नियमित प्रवक्ता 29 दिसंबर को करेंगे मतदान  Latest Haryana News

Rewari News: नियमित प्रवक्ता 29 दिसंबर को करेंगे मतदान Latest Haryana News