{“_id”:”692f37483f557cf3f30bb0b8″,”slug”:”the-committee-will-send-a-letter-regarding-the-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-229800-2025-12-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: अस्पताल को लेकर समिति भेजेगी चिट्ठी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:30 AM IST
अस्पताल निर्माण को लेकर धरने पर बैठे लोग। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। एनएच-71 के पास रामगढ़ भगवानपुर की पंचायती जमीन पर नागरिक अस्पताल के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना 169वें दिन भी जारी रहा।
Trending Videos
धरने की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की जबकि मंच संचालन हनुमंत उर्फ पिलानी रामगढ़ ने किया। अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 11 नवंबर को आश्वासन दिया था कि भगवानपुर की जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम करके जल्द ही अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी जाएगी ताकि उनके दिए गए आश्वासन की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जा सके। अनिल ने कहा कि जब तक आश्वासन धरातल पर साकार नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। संवाद
[ad_2]
Rewari News: अस्पताल को लेकर समिति भेजेगी चिट्ठी