[ad_1]
{“_id”:”6907ae078e5104756100d14d”,”slug”:”tanu-cracked-neet-in-her-first-attempt-rewari-news-c-198-1-rew1001-228348-2025-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: तनु ने अपने पहले ही प्रयास में नीट में पाई सफलता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:46 AM IST
रेवाड़ी। गांव गोलियाकी की छात्रा तनु यादव ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 14288 प्राप्त की है। इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। तनु यादव ने अपनी इस उपलब्धि के आधार पर बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां (सोनीपत) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। ग्राम पंचायत ने तनु यादव और उनके परिवार को बधाई दी है। गांव की महिलाओं और युवाओं ने भी मिठाई बांटकर खुशी जताई। तनु यादव ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और लगातार किए गए परिश्रम को जाता है। उन्होंने कहा कि परिश्रम और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।
[ad_2]
Rewari News: तनु ने अपने पहले ही प्रयास में नीट में पाई सफलता