in

Rewari: गांव लिसाना में चारों मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत Latest Haryana News

Rewari: गांव लिसाना में चारों मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत  Latest Haryana News

[ad_1]


चारों दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार
– फोटो : संवाद

विस्तार


रेवाड़ी में शुक्रवार को गांव लिसाना निवासी चारों मृतको का सुबह करीब 10 बजे के आसपास शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे तैसे आसपास के लोगों ने संभाला। रात करीब 12 बजे के आसपास शव लिसाना में पहुंचा था। शव को लेने के लिए परिजन हरिद्वार गए थे। हरिद्वार के पास ही ट्रक के पीछे अर्टिगा गाड़ी टकराने से चारों की मौत हुई थी। वहीं, पांचवा गंभीर रूप से घायल को ऋषिकेश एम्स भर्ती करवाया गया है। जैसे ही शव सुबह के समय गांव में पहुंचा, इस दौरान चीख पुकार मच गई। पूरा गांव विलाप से गूंज उठा। उसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। फिलहाल चारों मृतकों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

Trending Videos

सड़क हादसे में मरने वाले चारों थे शादीशुदा

बुधवार देर रात हरिद्वार न्यू ईयर मनाने जा रहे अर्टिगा सवार गांव लिसाना के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं, घायल महिपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान केहर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य सिंह (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष कुमार (36) पुत्र बलवान सिंह और प्रकाश सिंह (40) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक केहर सिंह शादीशुदा था। उसका एक लड़का भी है।

वहीं, मनीष लिसाना कॉलेज में ही कर्मचारी था। मनीष भी 2 बच्चों का पिता था। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीसरा मृतक प्रकाश सिंह एक टैक्सी ड्राइवर था और उसके भी 2 बच्चे हैं। जबकि, चौथा मृतक आदित्य मजदूरी करता था। उसकी भी शादी हो चुकी है, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं था। इनमें मनीष और केहर आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, उपचाराधीन महिपाल सिंह एक टैक्सी ड्राइवर है। उसके 2 बच्चे हैं। महिपाल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल महिपाल का इलाज चल रहा है।

[ad_2]
Rewari: गांव लिसाना में चारों मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

#
#
Rewari News: सराफा की दुकान में लूटपाट का एक और आरोपी गिरफ्तार  Latest Haryana News

Rewari News: सराफा की दुकान में लूटपाट का एक और आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

Rewari News: फसल नुकसान को लेकर नंबरदार का आकलन रिपोर्ट में दर्ज हो  Latest Haryana News

Rewari News: फसल नुकसान को लेकर नंबरदार का आकलन रिपोर्ट में दर्ज हो Latest Haryana News