in

RCB पीड़ित परिवार को 25-25 लाख देगा: सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी, 4 जून को विक्ट्री परेड में हुई थी 11 लोगों की मौत Today Sports News

RCB पीड़ित परिवार को 25-25 लाख देगा:  सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी, 4 जून को विक्ट्री परेड में हुई थी 11 लोगों की मौत Today Sports News

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून की विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले सभी 11 लोगों के परिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा – टीम मुश्किल समय में सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह मदद उनके जीवन को थोड़ा संबल देने के लिए की जा रही है।

RCB की टीम इस साल पहली बार IPL चैंपियन बनी। इसके बाद 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड रखी गई थी। इस परेड में भगदड़ मच जाने की वजह से 11 लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे।

17 जुलाई को कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट में RCB को हादसे का जिम्मेदार माना गया था। इसमें विराट कोहली का भी जिक्र था। कहा था कि RCB ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए परमिशन नहीं ली थी।

हालांकि, सरकार ने यह भी कहा था कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ जाती।

इंस्टाग्राम पर RCB ने शेयर किया नोट…

RCB ने लिखा- हमने परिवार के 11 सदस्यों को खोया

RCB ने इंस्टा पोस्ट में लिखा…

QuoteImage

हमने RCB परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को बेमिसाल बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उन परिवारों की मदद किसी भी रकम से नहीं हो सकती, लेकिन सम्मान के तौर पर हम ₹25-25 लाख की मदद करना चाहते हैं। यह आर्थिक रूप में एक मदद नहीं है, बल्कि एकता और देखभाल का एक वादा है। RCB Cares की भी शुरुआत हुई है, जो लंबे समय तक चलेगा और अपने फैंस के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।

QuoteImage

8 अगस्त: कर्नाटक CM बोले- सरकार नहीं हालात जिम्मेदार

8 अगस्त को कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था- ऐसी घटनाएं (बेंगलुरु भगदड़) सिर्फ कर्नाटक में नहीं, बल्कि देश और दुनिया में कई बार हुई हैं। पिछले 10 सालों में भाजपा शासित राज्यों में ही 20 भगदड़ हो चुकी हैं।

सिद्धारमैया ने कहा था कि इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार नहीं है, भगदड़ हमेशा भीड़ के अचानक बेकाबू हो जाने से होती है। बेंगलुरु के लोगों ने RCB की जीत को अपनी जीत माना। इस वजह से भीड़ का नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हुआ।

उन्होंने भाजपा के आरोपों पर कहा था कि जब कोरोना काल में चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 36 लोगों की मौत हुई थी, तब क्या आपने (भाजपा ने) तत्कालीन मुख्यमंत्री बोम्मई को जिम्मेदार और दोषी कहा था? पूरी खबर पढ़ें…

26 जुलाई: कुन्हा आयोग रिपोर्ट- RCB, इवेंट कंपनी और राज्य क्रिकेट संघ जिम्मेदार

26 जुलाई को जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग की भगदड़ को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया- स्टेडियम की डिजाइन ऐसी नहीं है कि वहां बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित तरीके से इकट्ठा हो सकें।

स्टेडियम में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश और निकासी व्यवस्था, पार्किंग और इमरजेंसी प्लान जैसी बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी है।

आयोग ने कहा था…

QuoteImage

भविष्य में ऐसे बड़े आयोजन सिर्फ उन स्थानों पर हों जहां अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक पूरे किए जाते हों। साथ ही पुराने स्टेडियमों में जरूरी सुधार के बिना कोई बड़ा आयोजन न हो।

QuoteImage

स्टेडियम में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक महिला वनडे वर्ल्ड कप के शुरुआती और सेमीफाइनल मैच होने थे, लेकिन अब मैच होंगे या नहीं यह तय नहीं है। KSCA ने अपनी राज्य स्तरीय T20 लीग ‘महाराजा ट्रॉफी’ को भी दर्शकों के बिना कराने का फैसला किया है।

RCB, DNA एंटरटेनमेंट और KSCA जिम्मेदार

इसके अलावा कमेटी ने RCB फ्रेंचाइजी, उनके इवेंट पार्टनर DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और KSCA अध्यक्ष रघुराम भट, पूर्व सचिव ए शंकर, पूर्व कोषाध्यक्ष ईएस जयराम, RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन और DNA एंटरटेनमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई।

17 जुलाईः कर्नाटक सरकार ने पहले ही RCB को जिम्मेदार बताया था

इससे पहले 17 जुलाई को कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई थी। रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी।

हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ जाती। सरकार ने 15 जुलाई को हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने कोर्ट में कहा था कि वे रिपोर्ट को गोपनीय रखना चाहते हैं लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी गोपनीयता के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है।

कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट के 4 मुख्य पॉइंट…

1. RCB ने पुलिस को परेड की सूचना दी, अनुमति नहीं ली रिपोर्ट के मुताबिक, RCB ने 3 जून को टीम के 18 साल बाद IPL खिताब जीतने पर पुलिस को विक्ट्री परेड की सूचना दी, लेकिन यह सूचना अनुमति मांगने के बजाय केवल जानकारी थी। जबकि, कानून के तहत ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम सात दिन पहले अनुमति लेना जरूरी है। RCB ने ऑफिशियल अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया। पुलिस को भीड़ की संख्या, व्यवस्था, या संभावित समस्याओं की जानकारी नहीं दी गई, इसलिए अनुमति नहीं मिली।

2. बिना पुलिस की सलाह के सार्वजनिक निमंत्रण रिपोर्ट में कहा गया है कि RCB ने 4 जून को सुबह 7:01 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ्री एंट्री की घोषणा की और लोगों को विधान सभा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सुबह 8 बजे एक और पोस्ट की गई और 8:55 बजे विराट कोहली का एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु के लोगों और RCB प्रशंसकों के साथ उत्सव की बात कही गई। दोपहर 3:14 बजे, RCB ने पहली बार फ्री पास की जानकारी दी, जो पहले स्पष्ट नहीं थी।

4 जून को RCB ने विराट कोहली का वीडियो पोस्ट किया था। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में इसी पोस्ट का जिक्र किया गया है।

4 जून को RCB ने विराट कोहली का वीडियो पोस्ट किया था। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में इसी पोस्ट का जिक्र किया गया है।

3. तीन लाख से ज्यादा लोग जुटे जो स्टेडियम की कैपेसिटी से अधिक

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RCB की इन पोस्ट्स को 44 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जिसके कारण 3 लाख से अधिक लोग जमा हो गए। बेंगलुरु मेट्रो (BMRCL) के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन 9.66 लाख लोगों ने मेट्रो का उपयोग किया, जो सामान्य दिनों के 6 लाख की तुलना में बहुत ज्यादा था।

भीड़ न केवल स्टेडियम के आसपास, बल्कि HAL हवाई अड्डे से ताज वेस्ट एंड तक 14 किमी के रास्ते पर भी थी, जहां टीम उतरी थी।

दोपहर 3 बजे के आसपास, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भीड़ अचानक बढ़ गई। स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 है, लेकिन 3 लाख लोग जमा हो गए। RCB की देर से की गई पास वाली घोषणा ने भ्रम और गुस्सा पैदा किया।

आयोजकों की ओर से गेट समय पर और व्यवस्थित तरीके से नहीं खोले गए, जिसके कारण भीड़ ने गेट नंबर 1, 2 और 21 तोड़ दिए। गेट नंबर 2, 2A, 6, 7, 15, 17, 18, 20 और 21 पर भगदड़ की स्थिति बनी। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

4. परेड क्यों नहीं रोकी गई?

रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इसलिए, आयोजन को पूरी तरह बंद करने के बजाय, इसका समय कम किया गया और निगरानी बढ़ाई गई। यह निर्णय लोगों की ज्यादा संख्या और सूचना के अभाव को ध्यान में रखकर लिया गया, ताकि बड़े पैमाने पर दंगे या हिंसा से बचा जा सके।

अब देखिए 4 जून की 4 तस्वीरें…

4 जून को विक्ट्री परेड के अलावा राज्य विधानसभा में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था।

4 जून को विक्ट्री परेड के अलावा राज्य विधानसभा में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था।

RCB के सेलिब्रेशन में 3 लाख से ज्यादा फैंस एकत्रित हो गए थे। (फोटो- विधानसभा के बाहर की है।)

RCB के सेलिब्रेशन में 3 लाख से ज्यादा फैंस एकत्रित हो गए थे। (फोटो- विधानसभा के बाहर की है।)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने के लिए फैंस दीवार से चढ़ने लगे थे। जिसके बाद भगदड़ मची थे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने के लिए फैंस दीवार से चढ़ने लगे थे। जिसके बाद भगदड़ मची थे।

भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते लोग।

भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते लोग।

मरने वालों में सारे 35 साल से कम, 3 टीनएजर भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले सभी लोग 35 साल से कम उम्र के थे। सबसे छोटी पीड़िता 13 साल की दिव्यांशी थी। मरने वालों में तीन टीनएजर और छह युवा थे, जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच थी।

ये सभी लोग अपने दोस्तों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने आए थे। कुछ लोग बेंगलुरु से थे, तो कुछ दूसरे जिलों से आए थे। लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण जश्न एक दुखद हादसे में बदल गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई और 33 घायल हुए।

मृतकों में दिव्यांशी (13), दोरेशा (32), भूमिक (20), सहाना (25), अक्षता (27), मनोज (33), श्रवण (20), देवी (29), शिवलिंगा (17), चिन्नैया (19) और प्रज्वल (20) शामिल हैं।

………………………

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से हराया:ट्राई सीरीज के पहले मैच में सलमान आगा की फिफ्टी

ट्राई सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से हरा दिया। एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और UAE के बीच यह टी-20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
RCB पीड़ित परिवार को 25-25 लाख देगा: सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी, 4 जून को विक्ट्री परेड में हुई थी 11 लोगों की मौत

क्या है जापान की माचा टी, जिससे कम हो जाता है कैंसर का खतरा; रिसर्च में दावा Health Updates

क्या है जापान की माचा टी, जिससे कम हो जाता है कैंसर का खतरा; रिसर्च में दावा Health Updates

चंडीगढ़ में SSP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड:  पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला, अवैध शराब केस में 2 लाइन हाजिर – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में SSP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड: पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला, अवैध शराब केस में 2 लाइन हाजिर – Chandigarh News Chandigarh News Updates