in

RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे, हम तैयार नहीं थे Today Sports News

RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें:  कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे, हम तैयार नहीं थे Today Sports News

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में RCB की परेड के दौरान भगदड़ की तस्वीरें।

बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोग मारे गए हैं। 33 लोग घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं।

सिद्धारमैया ने कहा, “विधानसभा में जब RCB टीम पहुंची तो विधानसभा के बाहर एक लाख लोग जमा थे। जश्न विधानसभा में हो रहा था, लेकिन भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई। स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे। हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया।”

CM बोले- भीड़ ने स्टेडियम का गेट तोड़ा

सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया करानी थी। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन को संभालना चाहिए था। स्टेडियम में एक छोटा गेट था। वहां बहुत सारे लोग जमा थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मची।

CM ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु भगदड़ पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों की बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं।

विधानसभा में सम्मान, स्टेडियम के बाहर भगदड़

RCB की टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तब वहां हजारों RCB फैंस मौजूद थे। RCB की टीम का विधानसभा में कर्नाटक सरकार ने सम्मान किया। एक प्रोग्राम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी था। स्टेडियम के बाहर लाखों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भीड़ के चलते एक बच्चा बेहोश भी हो गया था।

RCB के आईपीएल चैंपियन बनने पर बेंगलुरु में जश्न मनाया जा रहा था। RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की फोटोज

बेंगलुरु भगदड़ पर रिएक्शन

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कर्नाटक सरकार को तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि आगे ऐसी इवेंट के दौरान हादसे न हों। जीत का जश्न कभी लोगों की जिंदगी की कीमत पर नहीं होना चाहिए।”
  • पूर्व क्रिकेटर मदन लाल बोले- लोग भगदड़ की इस घटना और विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे। जब लोग बाहर मर रहे थे, तब अंदर जश्न मनाया जा रहा था। यह वास्तव में चौंकाने वाला और निराशाजनक है।
  • BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा- मृतकों और घायलों के परिवार की जितनी मदद हो सकती है, हम करेंगे। कर्नाटक सरकार और IPL फ्रेंचाइजी से भी बात हो रही है। ये कोई पॉलिटिक्स की बात नहीं है।
  • कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा MLC चालावाड़ी नारायणस्वामी ने कहा- घटना सरकार की वजह से हुई। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि कितने लोग आएंगे, क्या सावधानियां बरतनी होंगी। यह सुरक्षा में चूक है।
  • कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा- जब ​​पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी।

चश्मदीद बोला- मेरी आंखों के सामने लड़कियां गिर गईं

RCB की विक्ट्री परेड में मौजूद महेश ने कहा कि लोग विराट कोहली और टीम को देखने आए थे। कई लड़कियां चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रही थीं। मैंने देखा कि एक लड़की गिर पड़ी, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही थी, क्योंकि वहां बहुत भीड़ मौजूद थे।

पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:32 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम बोले- टीम ने 5 मिनट में प्रोग्राम खत्म किया

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे ही हालात बिगड़ने की जानकारी मिली, तुरंत टीम से संपर्क किया और कार्यक्रम को 10 मिनट के अंदर रोकने के निर्देश दिए। टीम ने हमारी बात मानी और 5 मिनट के अंदर ही कार्यक्रम बंद कर दिया गया।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। टीम ने भी इस हादसे को लेकर संवेदना जताई है।

04:03 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB ने हादसे पर दुख जताया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बेंगलुरु में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। RCB ने कहा- हमें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गहरा दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, हम उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

टीम ने यह भी बताया कि हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन की सलाह के अनुसार कदम उठाए।

RCB ने अपने सभी फैंस से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और भीड़भाड़ से बचें। टीम ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी है लोगों की सुरक्षा और भलाई।

03:34 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपए देगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

03:12 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

सिद्धारमैया बोले- हमने सुरक्षा मुहैया कराई थी

सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना थी। बाकी जिम्मेदारी क्रिकेट एसोसिशन को उठानी चाहिए थी। स्टेडियम में एक छोटा गेट था। वहां बहुत सारे लोग जमा थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मची।

02:53 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी बोले- पीड़ितों को हर मदद पहुंचाई जाए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि RCB की जीत जश्न के दौरान हुई भगदड़ दर्दनाक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द होने की कामना करता हूं। दुख की घड़ी में मैं बेंगलुरु के लोगों के साथ खड़ा हूं। कर्नाटक सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और राहत पहुंचानी चाहिए। कोई भी जश्न एक इंसानी जान से बढ़कर नहीं होता। हर सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा और सख्ती से पालन जरूरी है।

02:46 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने कहा- यह राज्य प्रायोजित आपराधिक लापरवाही

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा-यह राज्य प्रायोजित आपराधिक लापरवाही और हत्या है। सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। एक तरफ लोग मर रहे हैं और आप बेशर्मी से जश्न मना रहे हैं। यह आपकी संवेदनशीलता है? कांग्रेस बहुत कुछ कहती है, लेकिन आज उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है? बुनियादी व्यवस्था और पुलिस की तैनाती नहीं थी, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह कांग्रेस सरकार है।

02:46 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक सीएम बोले- जीत के जश्न में बड़ी त्रासदी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “जीत की जश्न के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई है। यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के बगल हुआ। सरकार मृतकों के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देगी। घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। घटना की न्यायिक जांच होगी और 15 दिन में रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह भगदड़ नहीं होनी चाहिए थी। हमें इस हादसे पर गहरा दुख है।”

02:25 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- जिंदगी की कीमत पर जीत का जश्न नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कह, “मैं इस हादसे से हैरान हूं। कई कीमती जानें चली गईं। कई लोग घायल हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। कर्नाटक सरकार को तुरंत हालात की समीक्षा करके जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि आगे ऐसी इवेंट के दौरान हादसे न हों। जीत का जश्न कभी लोगों की जिंदगी की कीमत पर नहीं होना चाहिए।”

01:56 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल बोले- लोग घटना और विराट को कभी नहीं भूलेंगे

लोग भगदड़ की इस घटना और विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे। जब लोग बाहर मर रहे थे, तब अंदर जश्न मनाया जा रहा था। यह वास्तव में चौंकाने वाला और निराशाजनक है। मृतकों के परिवारों को इस दुखद दुर्घटना के लिए RCB और राज्य सरकार पर 100 करोड़ रुपए का मुकदमा करने पर विचार करना चाहिए। BCCI भी जिम्मेदारी से बच रही है।

01:43 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चश्मदीद बोला- मेरी आंखों के सामने लड़कियां गिर गईं

RCB की विक्ट्री परेड में मौजूद महेश ने कहा कि लोग विराट कोहली और टीम को देखने आए थे। कई लड़कियां चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रही थीं। मैंने देखा कि एक लड़की गिर पड़ी, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही थी, क्योंकि वहां बहुत भीड़ मौजूद थे।

01:39 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पीड़ितों की जितनी मदद हो सकेगी, करेंगे- राजीव शुक्ला

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा- यह अचानक हुआ हादसा है और सभी लोग दुखी है। मृतकों और घायलों की जितनी मदद हो सकती है, हम करेंगे। हम कर्नाटक सरकार से भी बात कर रहे हैं। इसके साथ ही IPL फ्रेंचाइजी से भी बात हो रही है। ये कोई पॉलिटिक्स की बात नहीं है।

कर्नाटक सरकार ने भगदड़ या ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए रोड शो रोक दिया था, लेकिन अनुमान नहीं था कि स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच जाएगी।

01:29 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बोले- रैली बिना तैयारी निकाली गई

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा- राज्य सरकार को इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब ​​पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग ICU में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। CM को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।

01:29 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने कहा- घटना की न्यायिक जांच हो

कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा MLC चालावाड़ी नारायणस्वामी ने कहा- यह घटना सरकार की वजह से हुई है। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि कितने लोग आएंगे, क्या सावधानियां बरतनी होंगी। यह सुरक्षा में चूक है।

01:09 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम बोले- गर्व होना चाहिए, पर जीवन से बड़ा नहीं

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भगदड़ भी घटना पर कहा- लोग जो RCB की IPL जीत का जश्न देखने वाले थे, उन्हें इस त्रासदी और मौत ने गहरा दुख और सदमा पहुंचाया है। मृतकों और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। गर्व होना चाहिए, लेकिन जीवन से बड़ा नहीं। मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया सुरक्षित रहें।

01:04 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

फैंस बोले- हम भीड़ में फंस गए

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद RCB फैन ने कहा- स्टेडियम के अंदर सीटें भरी हुई हैं, पुलिस हमें अंदर नहीं जाने दे रही। हम वापस जाना चाहते हैं, लेकिन हमें वापस जाने की परमिशन नहीं है। गेट पर लोगों की भीड़ है, अगर वे गेट खोलते भी हैं तो लोग अंदर आना शुरू कर देंगे और बहुत से लोग घायल हो गए हैं।

12:57 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु भगदड़ के 6 फोटोज

12:52 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शहजाद पूनावाला ने कहा- घटना के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार

12:41 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम ने RCB का स्वागत किया

चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB टीम के सदस्यों का कर्नाटक के डिप्टी CM ने स्वागत किया।

12:29 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में भगदड़ की 2 तस्वीरें

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद वाहनों पर भीड़ चढ़ गई। इसके कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। दूसरी तस्वीर में स्ट्रेचर पर घायल को ले जाते लोग।

12:27 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा- बेंगलुरु की घटना दुखद

12:27 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी सूर्या बोले- जिम्मेदारी दिखाएं फैंस

12:23 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विधानसभा में ट्रॉफी के साथ विराट

RCB के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विराट कोहली।

RCB के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विराट कोहली।

12:21 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विधानसभा के बाहर RCB का VIDEO

12:18 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू

विधानसभा में CM से मुलाकात के बाद RCB की टीम अपने होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच चुकी है। जहां विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू हो गया। विधानसभा से स्टेडियम तक हजारों दर्शक सड़कों पर मौजूद रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने स्टेडियम की बालकनी पर ट्रॉफी हवा में उठाकर दर्शकों को दिखाई। विराट कोहली, क्रुणाल पंड्या और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने भी ट्रॉफी को दर्शकों की ओर हवा में उठाया।

12:15 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम विधानसभा पहुंची

12:13 PM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद भीड़

11:56 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 10 घायल, बच्चा बेहोश

11:55 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विधानसभा पहुंची RCB की टीम, CM सिद्धारमैया ने सम्मानित किया

RCB की टीम बेंगलुरु की विधानसभा पहुंच गई है, जहां CM सिद्धारमैया ने सम्मानित किया।

11:21 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम बस विधानसभा के लिए रवाना

11:09 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पुलिस का बल प्रयोग

11:04 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

CM ने लिखा- चैंपियंस ऑफ मिलियंस, प्राइड ऑफ कर्नाटक 

11:04 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विधानसभा में टीम के सम्मान की तैयारी

10:41 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हरभजन सिंह बोले- कोहली के लिए बहुत खुश हूं

RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा-

QuoteImage

मैं कोहली के लिए बहुत खुश हूं। वो बहुत समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे। ये 17 साल का लंबा इंतजार था। RCB फैन्स की वफादारी काबिल-ए-तारीफ है। जीतने वाली टीम को सपोर्ट करना आसान होता है, लेकिन जब टीम हारती है तब भी उनका साथ देना बहुत मुश्किल होता है।

QuoteImage

QuoteImage

अगर फैन्स हार में भी टीम के साथ रहे, तो ये दिखाता है कि उनकी वफादारी कितनी मजबूत है।ये 18वां साल था और ट्रॉफी भी नंबर 18 को ही जानी थी। कभी भी देर नहीं होती। हम सब भी कल विराट के साथ भावुक हो गए थे। वो इस खेल के एक लीजेंड हैं और उन्हें इस खेल की हर ट्रॉफी मिलनी चाहिए।’

QuoteImage

10:40 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

वीडियो में फैंस का उत्साह देखिए

10:31 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक विधानसभा के बाहर भारी फैंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को देखने के लिए विधान सभा के बाहर बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए हैं। कुछ देर में टीम विधानसभा पहुंचेगी, जहां उन्हें कर्नाटक सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

10:24 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी में टीम का सम्मान, सरकार ने एडवाइजरी जारी की

10:09 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने टीम का स्वागत किया

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IPL की विजेता टीम RCB का स्वागत किया।

10:07 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम होटल पहुंची

RCB की टीम एयरपोर्ट से होटल पहुंच गई है। होटल के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।

09:58 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB के स्वागत के लिए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार विधान सौध पहुंचे

09:54 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB टीम बेंगलुरु पहुंची

09:53 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

सिद्धारमैया ने बधाई दी

RCB की इस जीत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं ने X पर पोस्ट कर बधाई दी। सीएम सिद्धारमैया ने X पर लिखा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऐतिहासिक IPLजीत पर बधाई। आखिरकार सपना सच हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कन्नड़ भाषा में वायरल नारा ‘Ee Sala Cup Namde’ भी लिखा।

सिद्धारमैया ने आगे लिखा, शानदार प्रदर्शन से लेकर अडिग भावना तक, इस जीत ने कर्नाटक के गौरव को जगाया है और दुनिया भर के फैंस को रोमांचित किया है।

09:53 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भी बधाई दी

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी X पर पोस्ट कर RCB की टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, स अविस्मरणीय और ऐतिहासिक जीत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल का जुनून, वफादारी और कभी हार न मानने का जज्बा, आज रात यह सब एक साथ आ गया। आपने हर कन्नड़ के सपने को साकार कर दिया है। यह जीत से कहीं बढ़कर है, ये पूरी RCB के लिए एक भावनात्मक क्षण है। कर्नाटक गर्व से दहाड़ रहा है।

09:52 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब 6 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रन का टारगेट चेज कर रही PBKS 184 रन ही बना सकी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे, हम तैयार नहीं थे

Ten Palestinians killed in Israeli attack on school in Gaza’s Khan Younis, health authorities say Today World News

Ten Palestinians killed in Israeli attack on school in Gaza’s Khan Younis, health authorities say Today World News

U.S.-backed Gaza aid group halts distribution, U.N. to vote on ceasefire demand Today World News

U.S.-backed Gaza aid group halts distribution, U.N. to vote on ceasefire demand Today World News