RBSE 12th arts result 2022 sarkari result : आज राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो़ गया है। यहां चेक करें रिजल्ट-
संबंधित खबरें
राजस्थान बोर्ड के स्टूडेट्स की इतनी अधिक संख्या को देखते हुए लाइव हिन्दुस्तान अपने पोर्टल पर नतीजे चेक करने की सुविधा दे रहा है। यहां अपना रोल नंबर डालकर आसानी से परीक्षार्थी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard rajasthan gov in rajresults nic in पर भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर रिजल्ट घोषित होने पर रोल नंबर डालकर नतीजे चेक किए जा सकते हैं। RBSE 12th Arts Result 2022: –राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022
इस साल आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री ने बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.44 है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 96.59 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 40.59 प्रतिशत रहा।
RBSE 12th Arts Result 2022: पढ़ें लाइव अपडेट्स
इससे पहले बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इनमें 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स के लिए 27 हजार 325 स्टूडेंट्स रजिस्टर किए गए थे। इनमें से 27 हजार 13 ने परीक्षा दी। 26 हजार 346 पास हुए।
.