Rafael Nadal: स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल एक बेटे के पिता बन गए हैं। 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 साल के नडाल पहली बार पिता बने हैं। शादी के करीब तीन साल बाद उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। नडाल ने भी इसी साल अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी साझा की थी। नडाल के पिता बनने की खबर शनिवार (8 अक्टूबर) को स्पेन की स्थानीय मीडिया में सामने आई जिसके बाद स्पेन की ही मशहूर फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड ने भी इसकी पुष्टि की।
रियल मेड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नडाल के पिता बनने की जानकारी देते हुए उन्हें बधाई दी। पोस्ट में लिखा था, “हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। इस खुशी के पल को बांटने में हम आपके साथ हैं। शुभकामनाएं!”
.