Punjab News: पंजाब में 4 लड़कियों ने युवक को कार से अगवाकर किया गैंगरेप, आरोप की जांच में जुटी पुलिस


चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री वर्कर ने दावा किया है कि रविवार रात को चार लड़कियों ने उसे अगवा कर ल‍िया। इसके बाद युवक को अनजान स्थान पर लेकर उसके साथ गैंगरेप क‍िया। युवक का आरोप है क‍ि लड़कियों ने उसके साथ रात भर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सुबह युवक को उसी स्थान पर छोड़कर भाग गईं। युवक ने मीडिया के सामने आपबीती सुनाई है। हालांकि शर्म के मारे उसने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं की है। बावजूद इसके पुल‍िस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताब‍िक, जालंधर के लेदर कांप्लेक्स रोड पर रविवार रात कार सवार चार लड़कियों ने फैक्ट्री में काम करके वापस घर जा रहे एक युवक को अगवा कर लिया। वे उसे अनजान जगह पर ले गईं। आरोप है क‍ि लड़क‍ियों ने युवक के साथ सामूहिक रूप से शारीरिक संबंध बनाए। फैक्ट्री वर्कर ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म होने के बाद घर की ओर पैदल ही जा रहा था।

कार सवार लड़क‍ियों ने किया अगवा
इसी बीच उसके पास सड़क पर एक बड़ी गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार लड़कियां उससे पता पूछने लगीं। वह पता बता रहा था क‍ि इतनी ही देर में उसे कुछ सुघांकर कर बेहोश कर डाला और उसे कार में डालकर कहीं और ले गईं। युवक का कहना था कि चारों लड़कियों की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच थी। जब उसे होश आया तो वह बिना कपड़ों के रस्सी से बंधा था।

Noida Viral Video: एक तो रेप का आरोपी, ऊपर से पुलिस से फरार, वो भी गार्ड्स पर गाड़ी चढ़ाकर


युवक ने नहीं की पुलिस में श‍िकायत

युवक का कहना है कि सभी लड़कियां उसके साथ कई घंटों तक मनमानी करती रहीं। लड़कियों ने उसे 11 से 12 घंटे तक परेशान किया। इसके बाद में वे उसे उसी सड़क पर तड़के करीब तीन बजे छोड़ गईं। उसने बताया कि वह शर्म के मारे पुलिस के पास शिकायत करने के लिए नहीं गया।

श‍िकायत पर जांच करेगी पुलिस
उधर, थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि फिलहाल किसी की तरफ से पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।

.


What do you think?

एयरबस बेलुगा मुंबई हवाई अड्डे पर पहली बार दिखाई देता है, व्हेल के आकार का विमान यात्रियों को अचंभित कर देता है

पोस्ट ऑफिस स्कीम: रोजाना 95 रुपए करें निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं 14 लाख रुपए; रिटर्न कैलकुलेटर, अन्य प्रमुख विवरण देखें