in

PSL में तूफानी पारी खेलकर साहिबजादा फरहान ने मचाई तबाही, कर ली क्रिस गेल और विराट – India TV Hindi Today Sports News

PSL में तूफानी पारी खेलकर साहिबजादा फरहान ने मचाई तबाही, कर ली क्रिस गेल और विराट – India TV Hindi Today Sports News

[ad_1]

Image Source : X/PSL
साहिबजादा फरहान

भारत में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस हर दिन आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में PSL का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बड़ा कमाल कर दिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच सोमवार (14 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में फरहान ने सेंचुरी लगाई। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

फरहान ने जड़ा इस साल का चौथा टी-20 शतक

साहिबजादा फरहान ने हाल ही में समाप्त हुए नेशनल टी20 कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने तीन शतक लगाए थे। 29 साल फरहान के लिए यह इस साल का चौथा टी-20 शतक है। उन्होंने अपना यह शतक सिर्फ 49 गेंद में पूरा किया। यह पीएसएल के इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए संयुक्त रूप से तेज शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कैमरून डेलपोर्ट ने 2019 संस्करण में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।

साहिबजादा फरहान ने इस मामले में की विराट की बराबरी

इस शतक के साथ ही फरहान ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। वह एक साल में चार टी20 शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए। फरहान ने इस मामले में भारत के विराट कोहली, शुभमन गिल, इंग्लैंड के जोस बटलर और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल की बराबरी की है। इन सबके नाम ही एक साल में 4 टी20 शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। इसी के साथ उन्होंने बाबर के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। बाबर ने 2019 और 2023 में टी-20 में तीन-तीन शतक लगाए थे।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी के बदौलत इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशावर जाल्मी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पेशावर जाल्मी की तरफ से मोहम्मद हैरिस को छोड़ बाकी सारे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। हैरिस ने 47 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। पेशावर के कप्तान बाबर आजम सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। 100 रनों के अंदर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। अंत में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जाल्मी को 102 रन से बड़ी हार थमाई।

#

यह भी पढ़ें

VIDEO: मैदान पर भिड़े, मैच के बाद लगाया गले… जसप्रीत बुमराह और करुण नायर का याराना तो देखिए

ऋषभ पंत ने रवि बिश्नोई से क्यों नहीं करवाया चौथा ओवर, LSG कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News



[ad_2]
PSL में तूफानी पारी खेलकर साहिबजादा फरहान ने मचाई तबाही, कर ली क्रिस गेल और विराट – India TV Hindi

Hisar News: 92 किलो भारवर्ग में सचिन, 72 किलो में हर्षिता बनी चैंपियन  Latest Haryana News

Hisar News: 92 किलो भारवर्ग में सचिन, 72 किलो में हर्षिता बनी चैंपियन Latest Haryana News

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया खूनी उत्पात, 40 लोगों का बेरहमी से किया कत्ल – India TV Hindi Today World News

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया खूनी उत्पात, 40 लोगों का बेरहमी से किया कत्ल – India TV Hindi Today World News