[ad_1]
Paris Olympics 2024 Day 15 Live : पेरिस ओलंपिक में शनिवार (10 अगस्त) को गोल्फ और कुश्ती में भारत के एथलीट खेलते हुए दिखेंगे। भारत ने अब तक कुल 6 पदक जीते हैं। भारत की झोली में एक सिल्वर और पांच कांस्य पदक आए हैं। अमन सहरावत ने शुक्रवार को भारत को पेरिस ओलंपिक का छठा पदक दिलाया। भारत टोक्यो ओलंपिक में जीते गए 7 पदक के करीब पहुंच गया है, जो किसी एक इवेंट में सर्वाधिक है।
पेरिस ओलंपिक में शनिवार को 15वें दिन की प्रतियोगिताओं में भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।
गोल्फ :
महिलाओं का व्यक्तिगत फाइनल : अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे से
कुश्ती :
महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टरफाइनल : रीतिका हुड्डा बनाम बर्नाडेट नागी (हंगरी) – दोपहर 2.51 बजे से।
Paris Olympics 2024 Day 15 Live Updates: गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर एक्शन में हैं। दोनों राउंड 4 में रैंकिंग में ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रही हैं। अदिति इस समय टी40 और दीक्षा टी42 पर हैं।
[ad_2]
Paris Olympics 2024 Day 15 Live : एक्शन में गोल्फर अदिति और दीक्षा, आज कुश्ती से बड़ी उम्मीद