Panipat News: वीरेंद्र कुमार गिल होंगे पानीपत के नए तहसीलदार


पानीपत। पानीपत को नए तहसीलदार मिल गए हैं। कालका-पंचकूला के तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल को पानीपत तहसीलदार लगाया है। उनके ज्वाइन करने के बाद पानीपत में ट्रिपल वी (वीरेंद्र नाम के तीन अधिकारी) की तिगड़ी यानी बन जाएगी। इससे पहले वीरेंद्र नाम से उपायुक्त और एसडीएम पानीपत हैं। वीरेंद्र नाम के तीसरे अधिकारी तहसीलदार आए हैं। इसके साथ तहसील में रजिस्ट्री के कार्यों को भी गति मिलने की भी उम्मीद जग गई है।

राजस्व विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 14 तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कालका-पंचकूला तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल को पानीपत का तहसीलदार लगाया है। हम बता दें कि तहसीलदार प्यारेलाल 31 मई को सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद मतलौडा तहसीलदार अजय कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। उन्होंने पिछले दिनों कार्यभार संभालने के बाद रजिस्ट्री कार्य में सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। रजिस्ट्री मार्क करने से पहले क्रेता और विक्रेता की एक साथ हाजिरी लगाने लगे और डॉक्यूमेंट की थी खुद जांच करते लगे। इससे रजिस्ट्री की गति धीमी पड़ गई। पहले दिन 35 और दूसरे दिन 43 रजिस्ट्री हो पाई थी। इसके बाद बाकी दिनों में भी रजिस्ट्री की संख्या इतनी ही रही। इससे पहले रजिस्टि्रयों की संख्या सौ तक पहुंच जाती थी।

.


What do you think?

Panipat News: सेक्टर आठ के प्लॉट की नीलामी पर हाईकोर्ट का स्टे

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा