[ad_1]
इस्लामाबाद6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर से भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसे हथियार हैं, जो कही भी जाकर हमला कर सकते हैं।
मुनीर ने कहा, ‘भारत की यह गलतफहमी कि वह अपनी बड़े होने की वजह से (आकार में) महफूज है, ये भ्रम जल्द टूट जाएगी।’ मुनीर पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल में एक पासिंग परेड को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि परमाणु शक्ति वाले माहौल में जंग की कोई जगह नहीं है। अगर दोनों देशों के बीच कोई जंग हुई तो पाकिस्तानी सेना का जवाब उम्मीद से कहीं बढ़कर होगा, जिसके बारे में हमला करने वाले ने सोचा भी नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर मुनीर की वायरल वीडियो क्लिप…
मुनीर बोला- भारत से जंग में PAK आर्मी ने काबिलियत दिखाई
मुनीर ने कहा कि ऑपरेशन बुनीयान‑उम‑मारसूज (भारत के खिलाफ हुआ संघर्ष) के दौरान पाकिस्तान आर्मी ने अपनी काबिलियत दिखाई और अपने से कई गुना बड़ी दुश्मन सेना को हराया।
उन्होंने कहा कि अल्लाह की मदद और लोगों के समर्थन से पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं की रक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। मुनीर ने वादा किया कि देश की एक इंच भी जमीन किसी दुश्मन को नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जैसे उन्होंने भारत को पिछली बार हराया था वैसे ही भारत की मदद से चलाए जा रहे आतंकियों के गुटों को कुचल डालेंगे।
मुनीर ने भारत के राफेल गिराने का दावा किया
आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने भारत के राफेल गिराए, कई बेस और S-400 मिसाइल सिस्टम्स को निशाना बनाया।
उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि पाकिस्तान लोहे की दीवार की तरह एकजुट है और किसी भी के सामने नहीं झुकेगा।
[ad_2]
PAK आर्मी चीफ बोले- पाकिस्तान में आतंक फैला रहा भारत: विशाल होने से यह न समझे कि महफूज हैं; हमारे हथियार कहीं भी हमला कर सकते


