[ad_1]
8 मिनट पहले

- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कहा- पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी।
देश की राजधानी इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन जनरल मुनीर ने यह बात कही। सम्मेलन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के कई बड़े नेता मौजूद थे। जनरल मुनीर ने कहा- पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है।
हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसी वजह से हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी कैसे रक्षा करना है।
जनरल मुनीर ने कहा- आज तक सिर्फ दो रियासतों की बुनियाद कलमें पर पड़ी। पहली रियासत-ए-तैयबा क्योंकि तैयबा को हमारे नबी (मोहम्मद साहब) ने नाम दिया था। आज उसे मदीना कहते हैं। वहीं, दूसरी रियासत 1300 साल बाद अल्लाह ने पाकिस्तान बनाई।
[ad_2]
PAK आर्मी चीफ बोले-देश की बुनियाद कलमे पर रखी गई: हम हिंदुओं से अलग हैं, यही टू नेशन थ्योरी; इसी वजह से दो देश बने