in

Oppo फैंस के लिए खुशखबरी, Oppo A3 और A3x हुए लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स – India TV Hindi Today Tech News

Oppo फैंस के लिए खुशखबरी, Oppo A3 और A3x हुए लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स – India TV Hindi Today Tech News


Image Source : फाइल फोटो
ओप्पो ने बाजार में उतारा कम कीमत वाला धांसू रिचार्ज प्लान।

बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में ओप्पो की अच्छी खासी फैन फालोइंग है। अगर आप भी ओप्पो के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओप्पो ने अपने फैंस के लिए A3 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स को बाजार में पेश कर दिया है। लॉन्च किए गए दो नए स्मार्टफोन्स Oppo A3 और Oppo A3x हैं। 

Oppo A3 और Oppo A3x दोनों ही स्मार्टफोन्स 4G स्मार्टफोन्स हैं। ओप्पो ने इन्हें बजट सेगमेंट में पेश किया है। अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ दिन का इंतजार करना होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने इन्हें ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। आइए आपको दोनों स्मार्टफोन्स की डिटेल जानकारी देते हैं। 

वेरिएंट और कीमत

ओप्पो ने Oppo A3x को दो वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसमें पहला वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत करीब 9500 रुपये है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके लिए आपको करीब 11,200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप Oppo A3 खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसकी कीमत करीब 7,500 रुपये है। 

Oppo A3x में आपको स्पार्कल ब्लैक, स्टाररी पर्पल, स्टारलाईट व्हाइट जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। वहीं  Oppo A3 में आपको  Nebula Red और Ocean Blue दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। 

Oppo A3 और Oppo A3x के फीचर्स

  1. Oppo A3 और Oppo A3x में कंपनी ने 6.67 इंच का एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। 
  2. डिस्प्ले पैनल में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें आपको 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। 
  3. दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको स्नैपड्रैगन 6एस जेन 1 चिपसेट मिलता है। 
  4. ग्राफिक्स के लिए ओप्पो ने दोनों ही फोन्स में Adreno 610 का सपोर्ट दिया है। 
  5. Oppo A3x 4G में कंपनी ने रियर में आपको 8MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  6. Oppo A3 4G में कंपनी ने रियर कैमरे में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  7. Oppo A3 और Oppo A3x 4G में कंपनी ने 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। 

यह भी पढ़ें- MTNL से मिलने के बाद BSNL लाया सस्ता प्लान, 4G डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग की सुविधा




Oppo फैंस के लिए खुशखबरी, Oppo A3 और A3x हुए लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स – India TV Hindi

Nearly 650 people killed in recent spate of violence in Bangladesh: UN report Today World News

Nearly 650 people killed in recent spate of violence in Bangladesh: UN report Today World News

चरखी दादरी में हुआ अभय चौटाला का भाईचारा मिलन सम्मेलन:  बाढ़ड़ा में सभा को किया संबोधित, बीजेपी और कांग्रेस पर किए जुबानी हमले – Charkhi dadri News Latest Haryana News

चरखी दादरी में हुआ अभय चौटाला का भाईचारा मिलन सम्मेलन: बाढ़ड़ा में सभा को किया संबोधित, बीजेपी और कांग्रेस पर किए जुबानी हमले – Charkhi dadri News Latest Haryana News