in

OP Chautala Passes Away: डबवाली के तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर, दादा को निहारते रहे अर्जुन चौटाला Latest Haryana News

OP Chautala Passes Away: डबवाली के तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर, दादा को निहारते रहे अर्जुन चौटाला Latest Haryana News

[ad_1]


दादा को निहारते अर्जुन चौटाला।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आईएनएलडी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को सिरसा के डबवाली में पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे डबवाली के तेजा खेड़ा फार्म हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को लाया गया। इस दौरान अभय चौटाला और उनके बेटे अर्जुन चौटाला मौजूद रहे। 

Trending Videos

शनिवार सुबह 8 से 2 बजे तक सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे। 

बताया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, तीन-चार साल से मेदांता में ही उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है।

प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक 

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक रहेगा। 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। इसके अलावा 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा। यह आदेश हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किया गया है। 

सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

[ad_2]
OP Chautala Passes Away: डबवाली के तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर, दादा को निहारते रहे अर्जुन चौटाला

‘भाई का प्यार हमेशा आपके साथ’,अंकिता लोखंडे के बर्थडे पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लुटाया प्यार Latest Entertainment News

‘भाई का प्यार हमेशा आपके साथ’,अंकिता लोखंडे के बर्थडे पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लुटाया प्यार Latest Entertainment News

Hisar News: छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली  Latest Haryana News

Hisar News: छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली Latest Haryana News