NIT कुरुक्षेत्र में सन्नाटा: सभी छात्रों को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश, एक के बाद एक छात्रा की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र में लगातार चौथी छात्रा की आत्महत्या के मामले के बाद प्रशासन ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सभी छात्रों अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी को अगले आदेश तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। संस्थान ने सभी छात्रों को 19 अप्रैल 2026 तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि पिछले दो महीनों में यह चौथी छात्र आत्महत्या है, जिसके बाद छात्रों ने रातभर प्रदर्शन किया और बेहतर काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं तथा प्रशासनिक सुधारों की मांग की। छात्रों का आरोप है कि संस्थान पहले कभी ऐसी लंबी प्रिपरेटरी छुट्टियां नहीं देता था।

NIT प्रशासन ने इस कदम को शैक्षणिक तैयारी के रूप में बताया है, जबकि छात्र इसे तनाव और विरोध प्रदर्शनों को शांत करने की रणनीति मान रहे हैं। पुलिस ने मृतका दिक्शा दुबे की मौत की जांच शुरू कर दी है। संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है।

[ad_2]
NIT कुरुक्षेत्र में सन्नाटा: सभी छात्रों को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश, एक के बाद एक छात्रा की मौत