NIT कुरुक्षेत्र का 20वां दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, CM सैनी भी मौजूद Latest Haryana News

[ad_1]

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।उपराष्ट्रपति ने संस्थान के स्नातक, परास्नातक तथा पीएचडी छात्रों को डिग्रियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए। दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Trending Videos



दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के तहत कुरुक्षेत्र में ही मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित ‘देवस्थानम सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे थानेसर स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए कुरुक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा वीवीआईपी रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

[ad_2]
NIT कुरुक्षेत्र का 20वां दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, CM सैनी भी मौजूद