[ad_1]
देश के कुख्यात लॉरेंस गैंग से जुड़े एक आरोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि यह व्यक्ति गैंग से जुड़े सभी गुर्गों के जाली पासपोर्ट बनवाता था, जिससे वे देश छोड़कर विदेश भाग सकें।
.
इस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी सचिन थापन के लिए भी फर्जी पासपोर्ट बनाकर देने का भी आरोप है। उस पासपोर्ट की मदद से ही सचिन थापन विदेश भाग गया।
लॉरेंस गिरोह के इस प्रमुख सहयोगी की पहचान राहुल सरकार के रूप में हुई है। इस मामले की जांच NIA काफी समय से कर रही थी। NIA ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया और दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश किया।
गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम के तहत दर्ज FIR में हुई गिरफ्तारी राहुल सरकार की गिरफ्तारी धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) की धारा 17, 18 और 18-बी के तहत दर्ज 2022 के मामले के संबंध में की गई है। गैरकानूनी गतिविधियों के लिए धन जुटाने सहित अन्य गतिविधियों को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर FIR दर्ज की गई थी।
NIA के अनुसार, राहुल सरकार ने अपराध करने के बाद गिरोह के सदस्यों को देश से भागने में मदद करने के लिए जाली यात्रा दस्तावेजों की व्यवस्था की। जिन लोगों की उसने कथित तौर पर मदद की है, उनमें सचिन थापन उर्फ सचिन थापन बिश्नोई भी शामिल है। जोकि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हुई हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है।
[ad_2]
NIA ने लॉरेंस का प्रमुख गुर्गा पकड़ा: गैंग मेंबर्स के लिए जाली पासपोर्ट तैयार करवाता था, सचिन थापन को भगाने में भी मदद की थी – Jalandhar News

