[ad_1]
Last Updated:
First LPG ATM in India: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते एलपीजी गैस की किल्लत पूरी दुनिया में हो रही है लेकिन भारत के गुरुग्राम के सोहना में पहला एलपीजी गैस एटीएम लगाया शुरू किया गया है जहां खाली सिलेंडर लाकर लोग दो से 3 मिनट में भरकर ले जा सकते हैं. यह ऑटोमेटेड मशीन दिन रात काम करती है. आइए जानते हैं यहां कैसे होती है सिलेंडर की बुकिंग ?
गुड़गांव के सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लॉवर वैली सोसायटी में एलपीजी गैस एटीएम खोला गया है. AI image
First LPG Gas ATM in Sohna: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते दुनिया भर में एलपीजी गैस की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है. भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है लेकिन एनसीआर का एक ऐसा शहर भी है जहां भर-भर के एलपीजी गैस मिल रही है और इसके लिए न तो लंबी लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है और न ही कोई नया कनेक्शन लेना पड़ रहा है. यहां लगाए गए एलपीजी एटीएम से लोग ऐसे ही गैस निकाल रहे हैं जैसे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं. आइए जानते हैं इस गैस एटीएम के बारे में विस्तार से..
गैस की मारामारी को देखते हुए उत्तर भारत और एनसीआर का पहला एलपीजी एटीएम (गैस एटीएम) सोहना, गुरुग्राम में शुरू किया गया है. यह भारत की पहली ऐसी ऑटोमेटेड एलपीजी वेंडिंग मशीन है, जिसे भारत गैस (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड BPCL) ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया है.
बता दें कि यह मशीन सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसाइटी, सेक्टर 33 सोहना में लगाई गई है. 6 मार्च 2026 को इंस्टॉल की गई इस वेंडिंग मशीन से 24 घंटे, सातों दिन एलपीजी गैस ली जा सकती है. लोग यहां घर से गैस सिलेंडर लाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं या फिर खाली सिलेंडर लाकर रिफिल भी करवा सकते हैं.
ये हैं इस गैस एटीएम की खास बातें
- . इस एटीएम से सिर्फ 2 से 3 मिनट में खाली सिलेंडर के बदले भरा हुआ सिलेंडर मिल जाता है.
- . एटीएम की यह प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस और ऑटोमेटेड है.
- .मशीन में 1 किलो वजन के हल्के कंपोजिट सिलेंडर (ट्रांसपेरेंट बॉडी वाले) उपलब्ध हैं . ये पारंपरिक 14.2 किलो लोहे के सिलेंडर से काफी हल्के, जंग-प्रूफ, सुरक्षित और गैस लेवल आसानी से दिखने वाले होते हैं.
- . एक एटीएम मशीन एक बार में 10 सिलेंडर स्टोर कर सकती है. स्टॉक 2 पर पहुंचते ही नजदीकी गैस एजेंसी को ऑटो अलर्ट जाता है.
यह एलपीजी एटीएम कैसे काम करता है?
यह प्रक्रिया बिल्कुल बैंक ATM की तरह आसान है. केवल रजिस्टर्ड भारत गैस कंपोजिट सिलेंडर कनेक्शन वाले ग्राहक ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
- . मोबाइल नंबर डालें: इसमें मोबाइल नंबर डालने के लिए टचस्क्रीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर कारना होता है.
- . OTP से वेरिफाई करें: आपके फोन पर आए 4-अंक के OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
- . खाली सिलेंडर स्कैन करें: खाली सिलेंडर को मशीन के प्लेटफॉर्म पर रखें या QR कोड/बारकोड को स्कैनर के नीचे रखें. मशीन सिलेंडर को चेक करती है कि कोई डिफेक्ट या डैमेज तो नहीं है.
- . पेमेंट करें: UPI, डेबिट कार्ड या अन्य डिजिटल तरीके से पेमेंट पूरा करें.
- . सिलेंडर एक्सचेंज: पेमेंट कन्फर्म होने के बाद मशीन खाली सिलेंडर को अंदर ले लेती है और भरा हुआ नया सिलेंडर डिस्पेंस करती है (एक विंडो खुलती है जहां से आप सिलेंडर ले सकते हैं). इस पूरी प्रक्रिया में डिजिटल एलिजिबिलिटी चेक भी होता है, और कुल समय सिर्फ 2-3 मिनट लगता है.
बता दें कि यह इनोवेशन ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण LPG सप्लाई प्रभावित है.अगर यह सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी विस्तार की उम्मीद की जा रही है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
[ad_2]



