Moosewala : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तनाव में आया, भोग का लाइव कार्यक्रम देख फैन ने की आत्महत्या


चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके फैंस बहुत दुखी हैं। कई अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि उनका पसंदीदा सिंगर अब इस दुनिया में नहीं है। वह मूसेवाला की हत्या के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। ऐसे ही मूसेवाला के एक फैंस ने आत्महत्या कर ली। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से वह बहुत दुखी था। उनके भोग के दिन उसने लाइव अंतिम अरदास देखी और मूसेवाला के पिता का दर्द सुना। उसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।

मामला चंडीगढ़ से सटे डेरा बस्सी इलाके का है। युवक जसविंदर सिंह की उम्र 20 साल थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को सिद्धू मूसेवाला का भोग कार्यक्रम था। उसने यह कार्यक्रम शुरू से आखिरी तक लाइव देखा। इस दौरान उसने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को भी देखा सुना। उसके बाद वह तनाव में आ गया।

मूसेवाला की हत्या के दिन से तनाव में था
घरवालों ने बताया कि जसविंदर सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था। वह हमेशा उसके बारे में पढ़ता और गाने सुनता रहता था। जिस दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने की उसे खबर मिली वह परेशान हो गया। वह तनाव में था लेकिन घरवालों ने सोचा समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

भोग का देखा था लाइव कार्यक्रम

परिवारवालों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला का लाइव अंतिम अरदास और भोग का कार्यक्रम देखने के बाद दोपहर को उसकी तबीयत बिगड़ी। घरवाले उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जसविंदर ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था।

.


What do you think?

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे, खिलाड़ियों ने अब तक 96 पदक झटके

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: भाजपा को झटका, विधायक शोभा रानी ने की क्रॉस वोटिंग; वोट खारिज