[ad_1]

जानकारी देते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के राजगुरु नगर में बुधवार को एक बेकरी मालिक को गोली मारकर फरार हुए गोपी लाहौरिया गैंग के दो शातिरों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से दो पिस्टल, दो मोबाइल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
इन्हीं दोनों आरोपियों ने मोगा में 26 अगस्त को एसबीआई की एजेंट के दफ्तर में फायरिंग करके लूट करने की भी कोशिश की थी। दोनों आरोपियों ने दिल्ली कॉलोनी में पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रुकने का इशारा करने पर की थी फायरिंग
मोगा एसएसपी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक सफेद एक्टिवा स्कूटर को रुकने का इशारा किया गया। तभी एक्टिवा सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और भगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक्टिवा फिसल कर गिर गई और आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस पार्टी ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी वहीं दूसरे के पैर में चोट लग गई।
दोनों के पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गोली लगने से घायल हुए युवक जगमीत सिंह को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दूसरे घायल युवक विकास कुमार को मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों गोपी लाहौरिया गैंग से संबंध हैं। दोनों पर थाना सिटी में मामला दर्ज करके अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

[ad_2]
Moga: लुधियाना में बेकरी मालिक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोगा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू