Mahendragarh-Narnaul News: 81 वर्षीय लालचंद ने दौड प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

ख़बर सुनें

द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम-कुरुक्षेत्र में 26 व 27 नवंबर को आयोजित 31वां हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गांव बेवल के 81 वर्षीय लालचंद ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। गांव बेवल पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया।
महेंद्र सिंह एवं सुनील कुुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में 26 और 27 नवंबर को 31वां हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापक भाग ले सकते थे। महेंद्रगढ़ जिले से गांव बेवल निवासी लालचंद (81) ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया था। लालचंद ने 800 मीटर, 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इससे पहले भी उन्होंने वाराणसी में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में 10,000 (दस हजार) मीटर दौड़ में पूरे देश में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। गांव पहुंचने पर उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार व कर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।

.

What do you think?

Bhiwani News: वैश्य महाविद्यालय में हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच बेटियों के पिता ने तीसरी बेटी की शादी में घोडी पर बैठाकर निकाला बनवारा