[ad_1]
महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ व सतनाली खंडों के 25 गांवों की आबादी को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए 3.56 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर 29 बोरवेल के निर्माण की योजना तैयार की है। इनमें से 10 बोरवेल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है व 19 के टेंडर जारी हो चुके हैं। एक माह के समय में सभी बोरवेलों का निर्माण कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यह बोरवेल उन गांवों में किए जा रहे हैं जो ऊंचाई वाले क्षेत्र में हैं व वहां नहरी पानी की उपलब्धता नहीं है।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोक सभा क्षेत्र के विकास व निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले सांसद धर्मबीर सिंह की ओर से विभिन्न गांवों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में ग्राम सरपंचों ने पीने के पानी की बड़ी समस्या को लेकर बोरवेल की मांग रखी थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्यमंत्री से पैरवी की थी। साथ ही हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल से भी इस विषय बातचीत की गई थी। गांव नावां व मंढियाली गांवों में दो नए बोरवेल को कराने के लिए सांसद की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
1.25 करोड़ रुपये की लागत से गांव माधोगढ़ में दो, सतनाली में दो, जड़वा की ढाणी, बासड़ी, श्यामपुरा, सोहड़ी, नंगला व सुरहेती पिलानिया में एक- एक बोरवेल के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
3.30 करोड़ की लागन से इन गांवों में बोरवेल निर्माण के हो चुके हैं टेंडर
नंगला में दो, बैरावास, बलाना, बवानिया, भांडोर ऊंची, दूलोठ, खरखड़ा आकोदा, खातोद, नांगल हरनाथ, पल्ह, सीगड़ा, जाटवास, जोनावास, खातीवास, कुरहावटा, नावां, निम्बी व सोहड़ी में एक-एक बोरवेल के टेंडर हो चुके हैं। आगामी एक माह के समय में इन गांवों में बोरवेल कराए जाएंगे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: 25 गांवों में नहीं होगी पेयजल की समस्या, 3.56 करोड़ से बनेंगे 29 बोरवेल, मिलेगा शुद्ध पेयजल

