Mahendragarh-Narnaul News: हृदयघात से बढ़ती मौतों पर जताई चिंता haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो संख्या:60- अगिहार गांव में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते बसपा नेता ठाकुर अतरलाल स्रोत



कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने क्षेत्र में हृदयघात से हो रही बढ़ती मौतों पर चिंता व्यक्त कर सरकार से इसके समाधान के लिए ठोस कार्यनीति बनाने की मांग की है। अतरलाल गांव अगिहार निवासी जस्सू सिंह के हृदयघात से निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विशेषकर युवाओं में हृदयघात और हृदय फेल के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। लगभग 50 प्रतिशत मौतें हृदयघात और हृदय फेल के कारण हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हृदयघात से बढ़ती मौतों पर जताई चिंता