[ad_1]
महेंद्रगढ़। 22 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में शनिवार को गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम के संयोजक वेदप्रकाश आर्य व सह संयोजक संदीप यादव ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन सिसोठ को सफल बनाने के लिए हिंदू एकता के प्रचारक कैलाश शर्मा पाली, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. नीरज कर्ण, आशीष ने गांव की गली-गली में ढोल बजाकर एवं ऑटो पर लाउडस्पीकर लगाकर गांव सिसोठ एवं आसपास के क्षेत्र के विभिन्न समाज के सदस्यों को हिंदू एकता सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर शिव कुमार, ललित, सुंदर मिस्त्री, दीपक मौजूद रहे। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हिंदू सम्मेलन आज, गांव-गांव किया प्रचार




