[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:19 AM IST
फोटो संख्या: 61 हकेंवि महेंद्रगढ़ में एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नाटक की प्रस्तुत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया गया और नए विद्यार्थियों के साथ पूर्व विद्यार्थियों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया। कुलपति ने विद्यार्थियों को रैगिंग निशुल्क कैंपस बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे न रैगिंग करें और न किसी को करने दें। आयोजन के संयोजक प्रो. पवन कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में 12 से 18 अगस्त के बीच एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
जागरूकता रैली के बाद विद्यार्थियों द्वारा नाटक का प्रस्तुतिकरण कर रैगिंग के दुष्परिणामों और उससे जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रस्तुत किया। इसी क्रम में आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार एंटी रैगिंग संबंधित पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। इस दौरान प्रो. पवन कुमार शर्मा, एंटी रैगिंग समिति की सदस्य डॉ. रेनु यादव, डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय, डॉ. नीरज कर्ण सिंह, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. सुमन मौजूद रहीं।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान की शुरुआत


