[ad_1]
महेंद्रगढ़। हकेंवि के स्कूल ऑफ ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज से प्रो. पायल चंदेल ने बताया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यस्थल की गतिशीलताः व्यक्ति व संगठन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 मार्च तक किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता सहभागी होंगे। सम्मेलन में कार्यस्थल के बदलते स्वरूप, संगठनात्मक व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य, नेतृत्व की भूमिका, तकनीकी परिवर्तन तथा कार्य-जीवन संतुलन जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।
आयोजन में विभिन्न तकनीकी सत्रों, पैनल चर्चाओं और शोध प्रस्तुतियों के माध्यम से यह आयोजन अकादमिक और औद्योगिक जगत के मध्य संवाद का प्रभावी मंच प्रदान करेगा तथा शोध निष्कर्षों को नीति एवं व्यवहार में रूपांतरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
यह सम्मेलन स्वस्थ, समावेशी और संतुलित कार्यपरिवेश के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है जो अंततः समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव को मजबूत करेगा। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 11 मार्च से




