Mahendragarh-Narnaul News: स्त्री सशक्तीकरण व बालिका सुरक्षा का संदेश दिया haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो 5मातृशक्ति वंदन एवं राष्ट्र अभिनंदन संगोष्ठी में हिस्सा लेती महिलाएं।स्रोत प्रवक्ता



नारनौल। हुडा सेक्टर में लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के सौजन्य से शहीदी दिवस व नवरात्र पर मातृशक्ति वंदन एवं राष्ट्र अभिनंदन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रकोष्ठ की वरिष्ठ सदस्य गीता यादव के निवास पर हुआ जिसमें महिलाओं ने लोकगीतों व भजनों के माध्यम से स्त्री सशक्तीकरण और बालिका सुरक्षा का संदेश दिया। शिक्षाविद शर्मीला देवी व लक्ष्मी देवी मुख्य यजमान रहीं। डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या मुख्य वक्ता रहे। संगोष्ठी की शुरुआत दुर्गा शक्ति व महिला जागरूकता पर आधारित गीत से हुई और समापन शहीदों को श्रद्धांजलि व देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: स्त्री सशक्तीकरण व बालिका सुरक्षा का संदेश दिया