[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:29 AM IST
नारनौल। जिले के एक व्यक्ति की जोहड़ में नहाते समय मौत हो गई। वह अपने ससुराल राजस्थान के बुहाना मे गया हुआ था। पुलिस ने गांव के युवकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
बलाना निवासी 42 वर्षीय जले सिंह एक दिन पहले अपने ससुराल बुहाना गया था। मंगलवार को वह कस्बे के रामसर जोहड़ में नहाने के लिए गया था, इस दौरान वह नहाते समय दलदल में फंस गया और डूब गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के युवकों के सहयोग से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को बुहाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया गया। मृतक के परिजन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया गया।। जले सिंह के दो बेटे व एक बेटी है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: ससुराल गए व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से गई जान


